गुंडे पाल रहा कॉलेज प्रबंधन : चंद्रप्रकाश चौधरी  

    गुंडे पाल रहा कॉलेज प्रबंधन : चंद्रप्रकाश चौधरी   

    रामगढ़ (RAMGARH) -छात्र संघ के कार्यकर्ताओं की पिटाई के विरोध में आजसू ने मंगलवार को रामगढ़ कॉलेज का घेराव किया. साथ ही आजसू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रबंधन पर गुंडे बुलाकर छात्रों की पिटाई करने का आरोप लगाया. कॉलेज घेराव कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद आजसू नेता चंद्र प्रकाश चौधरी के पहुंचने पर जुलूस की शक्ल में आजसू कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन किया.

    इसलिए हुई थी तालाबंदी 

    सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि कॉलेज इंटर साईंस की पढ़ाई नहीं हो रही है. बता दें कि पढ़ाई चालू कराने की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने सोमवार को संवैधानिक तरीके से कॉलेज में तालाबंदी आंदोलन किया. सोमवार को कॉलेज में आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ता तालाबंदी आंदोलन कर रहे थे. जहां कुछ लोगों ने लाठी डंडों से उनकी जमकर पिटाई करते हुए उनको कॉलेज से खदेड़ा. जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें लगी. जबकि पिटाई करनेवाले लोगों के ताल्लुकात भी आजसू से ही बताये जा रहे हैं.

    रिपोर्ट:जयंत कुमार,रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news