सड़क लूट गिरोह के एक अपराधी को पुलिस ने दबोचा, पिस्तौल और नगद रुपये बरामद

    सड़क लूट गिरोह के एक अपराधी को पुलिस ने दबोचा, पिस्तौल और नगद रुपये बरामद

    गिरिडीह(GIRIDIH) के सरिया थाना पुलिस ने माइक्रो फाईनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार का भय दिखाकर लूटने वाले गिरोह के अपराधी को दबोचा है. गिरफ्तार अपराधी अनिल पासवान हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गैंडा का रहने वाला है. बता दें कि पुलिस ने अनिल पासवान के पास से दो देशी पिस्तौल के साथ एक जिंदा कारतूस और लूटे गए 65 हजार में 24 हजार नगद बरामद किया.

    लूट के कई कांडों को दे चुका है अंजाम

    तीन दिन पहले मिली सफलता के दूसरे दिन प्रेसवार्ता कर एसपी अमित रेणु, धनवार एसडीपीओ नौशाद आलम और पुलिस निरीक्षक दिनेश सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी. बताया कि अनिल पासवान ने गिरोह के साथ बुधवार को घटना को अंजाम दिया था.  धनवार के ठेकाटांड गांव निवासी रंजीत कुमार से कंपनी के लिए वसूली गई रकम 65 हजार लूट ली थी. प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि अनिल पासवान जिस गिरोह के साथ मिलकर सड़क लूट की घटना को अंजाम देता है, संभवत: वह नया गिरोह है लेकिन लूट के कई कांडो को अब तक अंजाम दे चुका है. बता दें कि अनिल पासवान के गिरोह के दो अपराधी अब भी फरार है. जिन्होंने माइक्रोफाईनेंस कर्मी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था. अधिकारियों के अनुसार घटना बुधवार को उस वक्त हुआ.

    फरार दोनों अपराधियों की खोज के लिए लगातार हो रही छापेमारी

    माइक्रोफाईनेंस कर्मी के साथ लूट की घटना तब हुई जब माइक्रो फाईनेंस कंपनी फ्यूजन माइक्रो के कर्मी रंजीत कुमार सरिया के दुर्गीधवैया गांव से ऋणधारकों से पैसे वसूली कर वापस बगोदर लौट रहा था. इसी दौरान अपराधी अनिल पासवान ने अपने गिरोह के दो साथियों के साथ सरिया थाना क्षेत्र के तिलाबनी गांव के सूनसान इलाके में पिस्तौल का भय दिखाकर सारे पैसे लूट कर फरार हो गए. पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार दोनों अपराधियों को लेकर सरिया पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार,गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news