नौ दिन बात भी नहीं मिला सीए मनीष अग्रवाल का सुराग, थाना घेराव, धरना, दुकानों के शटर गिरे रहे

    नौ दिन बात भी नहीं मिला सीए मनीष अग्रवाल का सुराग, थाना घेराव, धरना, दुकानों के शटर गिरे रहे

    सरायकेला(SARAIKELA) जिले के कांड्रा थाना के कांड्रा मेन रोड से व्यवसायी पुत्र 29 वर्षीय मनीष अग्रवाल लगातार नौंवे दिन लापता रहे. नाराज परिजनों ने शुक्रवार को थाना घेराव करते हुए जमकर आक्रोश व्यक्त किया.  लापता मनीष अग्रवाल के परिजन समेत काफी संख्या में बस्ती वासी थाने के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे. परिजनों ने पुलिस पर लापता मनीष मामले में संजीदा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया.  मौके पर रोती बिलखती मां ने मुख्यमंत्री से जल्द उनके पुत्र को ढूंढने की गुहार लगाई. वहीं लापता सीए के परिजनों द्वारा जल्द ही मनीष को नहीं ढूंढे जाने पर थाना परिसर में ही आत्मदाह की भी चेतावनी दी गई है.

    परिजनों को समझाने में छूटा पुलिस का पसीना, डीएसपी के आश्वासन के बाद लोग शांत

    पीड़ित परिजन और बस्ती वासियों को समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पिछले कई घंटे से पुलिस परिजनों और बस्तीवासियों को समझाने बुझाने में जुटी रही. पुलिस द्वारा जल्द इस दिशा में कार्रवाई करने का भरोसा दिया जा रहा है, लेकिन परिजन और बस्ती वासी पुलिस से ठोस और जल्द कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. फिर डीएसपी हेडक्वार्टर चंदन वत्स मौके पर पहुंचे और जल्द इस दिशा में टीम बनाकर कार्रवाई करने का भरोसा जताया. डीएसपी के आश्वासन के बाद लोग माने और धरना समाप्त किया.

    चेंबर ऑफ कॉमर्स और कपड़ा व्यवसायी संघ ने डीसी को सौंप ज्ञापन

    उधर व्यवसायी पुत्र के लापता मामले में कांड्रा बाजार के व्यवसायियों ने भी विरोध स्वरूप अपना दुकान बंद रखी है. वही चेंबर ऑफ कॉमर्स और कपड़ा व्यवसायी संघ ने डीसी को ज्ञापन सौंप जल्द इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है.

    डेंटिस्ट के पास जाने के लिए घर से निकला था मनीष

    बता दें कि 29 वर्षीय मनीष अग्रवाल अपने घर कांड्रा से दांत के डॉक्टर से दिखाने के लिए आदित्यपुर जाने के लिए निकला था. उसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं चला है.  वह पेशे से सीए हैं. पिता देबू अग्रवाल का कांड्रा बाजार में दुर्गा क्लॉथ स्टोर नामक कपड़ा की दुकान है.

    रिपोर्ट:विकास कुमार,सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news