मामूली विवाद में दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष में एक की मौत, 8 घायल,पीडि़त परिवार से मिलें विधायक

    मामूली विवाद में दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष में एक की मौत, 8 घायल,पीडि़त परिवार से मिलें विधायक

    देवघर(DEOGHAR) जिला के पत्थड्डा थाना क्षेत्र के असहना गांव में हुई ज़मीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष. जिसमें प्रफुल्ल राय नामक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है. बता दें कि ज़मीन विवाद के कारण हुई झड़प में मृत राय की पीट कर हत्या कर दी गई. जबकि इसके परिवार वाले 8 लोग घायल हो गए हैं.

    आंगन का पानी बाहर गिरने से छिड़ा विवाद

    जानकारी के अनुसार प्रफुल्ल राय का बहुत पुराना ज़मीन विवाद पड़ोसी रघुनाथ राय और हलधर राय से चला आ रहा था. ऐसे में जब प्रफुल्ल के परिजन अपने घर के आंगन की धुलाई कर रहे थे तो आंगन का पानी बाहर चला गया. जिस पर इनके पड़ोसी रघुनाथ राय और हलधर राय द्वारा ने विरोध शुरू कर दिया. मामला तूल पकड़ता देख स्थानीय लोगों ने थाना को इसकी सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पत्थड्डा थाना की पुलिस ने समझा बुझा कर मामला को शांत कराया.

    मृत के परिजनों से मिलने पहुंचे स्थानीय विधायक रंधीर सिंह

    कुछ देर बाद प्रफुल्ल राय एक अन्य के साथ बाजार जा था, तभी घर के कुछ दूरी पर रघुनाथ राय,हलधर राय सहित डेढ़ दर्जन लोग उसको घेर कर मारने लगे. मारपीट की सूचना घर वालों को मिलते ही सभी उस जगह पहुंचे. प्रफुल्ल के साथ मारपीट होते देख परिजन उसे बचाने गए तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई. प्रफुल्ल राय की डेढ़ दर्जन लोगों ने इतना पिटाई कर दी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि मारपीट में प्रफुल्ल के 8 परिवार वाले भी घायल हो गए. घायलों को स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक रंधीर सिंह अस्पताल पहुँच मृतक और इसके घायल परिवार से मिले और घटना के दोषी की अविलंब गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है.

    रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा,देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news