बासुकीनाथ में कचरा डंपिंग यार्ड का ग्रामीणों ने किया विरोध, संक्रमण फैलाने का खतरा

    बासुकीनाथ में कचरा डंपिंग यार्ड का ग्रामीणों ने किया विरोध, संक्रमण फैलाने का खतरा

    दुमका(Dumka): दुमका जिले के बासुकीनाथ में कचड़ा डंपिंग के निर्माण कार्य का वहाँ के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. दरअसल, नगर पंचायत के द्वारा धर्मपुर में कचरा डंपिंग पॉइंट बनाया गया है. जिसमें सारे कचरे की डम्पिंग की जाएगी. इस बात से नाराज धरमपुर के ग्रामीणों के साथ-साथ अन्य गाँव के लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं.

    डम्पिंग पॉइंट से बढ़ा जंगली जानवरों और बीमारियों का खतरा

    इस बारे में बात करते हुए जरमुंडी प्रखंड प्रमुख पिंकी सोरेन ने बताया कि इस डंपिंग पॉइंट के कारण आने-जाने वाले लोगों पर जंगली जानवरों के हमले की आशंका बनी रहती है. इसके अलावा कालाजार जैसी भयानक बीमारियों से भी लोगों को निपटना पड़ रहा है. जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद बताते हैं कि बासुकीनाथ नगर पंचायत जिस तरह कार्य कर रही है, उसके दाग नंबर से कुछ साफ नहीं हो पा रहा है ऐसे में यह जांच का विषय है.

    रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी (दुमका)

     

     

     

     



    Related News