बोकारो में 29 गैरभाजपा संगठनों ने किसानों के समर्थन में किया जोरदार प्रदर्शन

    बोकारो में 29 गैरभाजपा संगठनों ने किसानों के समर्थन में किया जोरदार प्रदर्शन

    बोकारो(BOKARO)-केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ बोकारो में भारत बंद का व्यापक असर देखा गया. जहां वाहनों के परिचालन पूरी तरह ठप करवाये गये तो दूसरी ओर दुकानें भी बंद रही. मौके पर आने जाने वाले राहगीरों के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई. बता दें कि कृषि कानून के खिलाफ 29 गैर भाजपा संगठनों ने किसानों के समर्थन में सड़क पर उतर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

    किसानों को भुखमरी के तरफ धकेलेगा यह काला कानून

    नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों के लिए देश की जनता को ठग रही हैं. साथ ही किसानों के लिए यह काला कानून लाकर सरकार भुखमरी के तरफ धकेल दिया है. किसानों को उसके फसल का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है, और यदि सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती हैं तो आंदोलन और मुखर की नौबत आ जाएगी. जिसके साथ ही विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं होगा सड़क से सदन तक चक्का जाम किया जाएगा.

    रिपोर्ट:चुमन कुमार,बोकारो

     



    Related News