कृषि कानून के विरोध में भारत बंद का धनबाद में मिलाजुला असर, स्कूल बस और एंबुलेंस फंसे

    कृषि कानून के विरोध में भारत बंद का धनबाद में मिलाजुला असर, स्कूल बस और एंबुलेंस फंसे

    धनबाद(DHANBAD) में भारत बंद का मिला जुला असर दिखने को मिल रहा है. भारत बंद का समर्थन झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामपंथी संगठन सहित ट्रेड यूनियन ने समर्थन किया है. बता दें कि झामुमो और संयुक्त मोर्चा के समर्थकों ने राजगंज में जीटी रोड को जाम कर दिया, यहां झामुमों के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रति लाल टुडू के नेतृत्व में राष्ट्रीय राज मार्ग को जाम किया गया. 

    जाम में फंसे स्कूल बस और एम्बुलेंस

    वही गोविंदपुर में भी एनएच-19 को जाम कर दिया गया है. बता दें कि जाम के कारण एनएच पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई है. जिसमें स्कूल बस और एम्बुलेंस जाम में फंसे गए. हालाकि कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुरक्षित रास्ता दे कर जाने दिया. वहीं मौके पर कृषि कानून के विरोध में समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम को मुक्त कराने को लेकर कई जगह पुलिस और बंद समर्थकों में तीखी बहस भी हुई. भारत बंद का धनबाद शहर के अंदर ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा. रणधीर वर्मा चौक पर यातायात सामान्य रहा. पुलिस सभी जगह मुस्तैद दिखी. इधर बंद समर्थक और किसान संगठनों का कहना है कि यह बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा.

    रिपोर्ट:अभिषेक कुमार,ब्यूरो चीफ,धनबाद



    Related News