बाबा बैधनाथ के दरबार में पहुंचे चीफ जस्टिस, माता पार्वती और बाबा के गठबंधन पूजा में पत्नी के साथ हुए शामिल

    बाबा बैधनाथ के दरबार में पहुंचे चीफ जस्टिस, माता पार्वती और बाबा के गठबंधन पूजा में पत्नी के साथ हुए शामिल

    देवघर(DEOGHAR)-झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ.रवि रंजन सपरिवार देवघर में बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. जहां मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया. मौके पर पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य न्यायाधीश को पूजा का संकल्प कराया गया.

    विश्व में शांति और राज्य कल्याण की कामना

    मंदिर में पूजा अर्चना के बाद न्यायाधीश गर्भगृह पहुंचे और पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया. साथ ही न्यायाधीश बाबा मंदिर के मुख्य और पार्वती मन्दिर में गठबंधन का भी अनुष्ठान किया. पूजा कर न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ से पूरे विश्व में शांति,देश का कल्याण के साथ-साथ राज्य के कल्याण की कामना की. अवसर पर देवघर के प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी और स्थानीय तीर्थ पुरोहित मौजूद रहें.

    रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा,देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news