स्टॉक यार्ड में क्रेन से दबकर मजदूर की मौत, मजदूरों ने किया हंगामा
.png&w=3840&q=70)
.png&w=3840&q=70)
बोकारो(BOKARO)-माराफारी फेब्रिकेशन रोड के पास बीएसएल स्टॉक यार्ड में बीते रात करीब आठ बजे क्रेन से दबकर मजदूर की मौत हो गई. बता दें कि 52 वर्षीय मृतक मजदूर वादो यादव मूलतः बिहार के भागलपुर का रहने वाला है. वादो यादव कैम्प वन में रहकर स्टॉक यार्ड में रिगर का काम करता था.
मुंबई श्याम इंटरप्राइजेज में रिगर करता था काम
माराफारी पुलिस के अनुसार मृतक बीएसएल स्टॉक यार्ड में लोडिंग अनलोडिंग और डिस्पैच के काम में लगी मुंबई के श्याम इंटरप्राइजेज में रिगर का काम करता था. जहां काम करने के दौरान क्रेन के चपेट में आ गया. इसी दौरान क्रेन के नीचे दबने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
स्टॉक यार्ड में सहकर्मियों का जोरदार हंगामा
घटना के बाद बीएसएल स्टॉक यार्ड में कार्यरत दैनिक मजदूरों ने काम बाधित कर हंगामा शुरू कर दिया है. वे सभी घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नियोजन और मुआवजे की मांग कर रहे हैं. घटना की सूचना पाकर माराफारी इंस्पेक्टर उज्वल साह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच स्थिति काबू करने में जुट गए.
रिपोर्ट:चुमन कुमार,बोकारो
4+