ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने लाखों के चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही

    ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने लाखों के चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही

    दुमका(DUMKA ) जिला के नगर थाना क्षेत्र के टीन बाजार चौक स्थित जय श्री झारखंड ज्वेलर्स नामक दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने शुक्रवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है.शनिवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान में सेंघ देख कर दुकान मालिक दिलीप गुप्ता को फोन किया.दिलीप मौके पर पहुंचे और नगर थाना की पुलिस को सूचित किया.सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है.

    चोरों की पहचान के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की ली जा रही है मदद 

    प्रारंभिक जांच में पता चला कि तीन युवक धर्म स्थान मंदिर के रास्ते दुकान के करीब आए और पिछली दीवार में सेंध लगाकर चांदी के जेवरात लेकर चले गए.दुकानदार का कहना है कि अभी यह पता नहीं चला है कि चोर कितने कितने की चांदी लेकर गए हैं.वहीं थाना प्रभारी देवदत्त पोदार का कहना है.चोरों की पहचान के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है.दुकान व मंदिर में लगा सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news