देवघर - जिले में पत्तो से बने दोना-प्लेट और मड़ुआ (रागी) के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी बैठकों में जलपान की जगह इन हेल्दी फ़ूड का उपयोग करने का निर्देश जिला, प्रखंड स्तर के अधिकारियों को दिया हैं। इसी कड़ी में आज राजस्व विभाग की बैठक में समाहरणालय सभागार में जलपान के रूप में मड़ुआ (रागी) का बिस्कुट, लड्डू व चूड़ा-भुजा के साथ मिट्टी से बने कुल्हड़ में चाय का वितरण किया गया, ताकि सरकारी अधिकारियों के साथ समाज को स्वास्थ्य और पर्यावरण के संबंध में एक बेहतर संदेश दिया जा सके।


