सुरक्षा बल के जवानों को देख सामान छोड़ भागे नक्सली, हथियार और बाइक बरामद

    सुरक्षा बल के जवानों को देख सामान छोड़ भागे नक्सली, हथियार और बाइक बरामद

    सरायकेला(SARIKELA)-जिला के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दलभंगा कुचाई के एफ/157 बटालियन के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली है. कुचाई के दलभंगा ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सियाडीह के आसपास कुछ नक्सल समर्थक जो माओवादियों का 17 वीं वर्षगांठ पर विगत 21 सितंबर से 28 सितंबर तक स्थापना दिवस सप्ताह मनाए जाने के लिए नक्सली पोस्टर और बैनर चिपकाने या सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार इस इलाके में भ्रमण शील हैं.

    तलाशी अभियान जारी

    मामले के बारे में मिली सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए सीआरपीएफ बटालियन 157 के कमांडेंट गोपाल सिंह की आदेश से तुरंत उस इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी अभियान के दौरान नक्सल समर्थक वहां से सुरक्षाबलों को देखकर रात के अंधेरे और घने जंगलों का फायदा उठाते हुए भाग निकले. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम बिना नंबर के, एक देसी कट्टा दो गोली के साथ, तीन नक्सली बैनर, पांच नक्सली पेपर पोस्टर एवं पंपलेट, एक चप्पल सुरक्षाबलों के द्वारा बरामद किया गया। तलाशी अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ एफ/157 बटालियन के कंपनी कमांडर प्रदीप कुमार यादव, निरीक्षक विष्णु कुमार शर्मा ने किया. इस तलाशी अभियान में हवलदार सुभाष चंद्र, हवलदार शशि कुमार शर्मा, हवलदार यशपाल, हवलदार विजेंद्र सिंह, सिपाही लव साहिवा, सिपाही अनुपम कंवर, सिपाही सूरज ओसगा, सिपाही सतेंद्र माहोर आदि सैनिक शामिल थे. समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी है.

    रिपोर्ट:विकास कुमार,सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news