पूर्व मंत्री के बेटे को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी,पुलिस जांच में जुटी

    पूर्व मंत्री के बेटे को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी,पुलिस जांच में जुटी

    धनबाद(DHANBAD)-कतरास-बाघमारा में ठोक देंगे, मार देंगे जैसी धमकी भरा जुमला खूब चल निकला है. ऐसे में अब दिवंगत पूर्व विधायक ओपी लाल के बेटे अशोक को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है. बता दें कि दो दिन पहले ही विधायक ढुल्लू महतो के करीबी ठेकेदार को जान से मरने की धमकी मिली थी. अशोक लाल को बीते रात फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है. घटना के बाद अशोक लाल ने कतरास थाना प्रभारी रासबिहारी लाल को जानकारी देते हुए लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

    फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

    अपने पिता ओपी लाल की मृत्यु के बाद अशोक लाल राजनीति में सक्रिय हुए.अंजान लोग द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पूर्व मंत्री के पुत्र अशोक लाल ने बताया कि बीते रात आवासीय कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ बातचीत कर रहें थे, तभी अचानक एक नए नंबर से उन्हें फोन आया, जिसे रिसीव करते ही उन्हें गालिया दी जाने लगी. जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.

    रिपोर्ट:अभिषेक कुमार,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news