बोल बम के नारों से गूंजा बाबा का मंदिर परिसर, ई-पास के जरिये आम श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू

    बोल बम के नारों से गूंजा बाबा का मंदिर परिसर, ई-पास के जरिये आम श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू

    देवघर ( DEOGHAR) - के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा की सुविधा आज से बहाल कर दी गई है..पिछले दिनों राज्य सरकार की कमिटी द्वारा लिए गए फैसला के तहत मन्दिर को खोला गया है. कोविड-19 से बचाव की सभी आवश्यक सावधानियां बरतते हुए प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सिर्फ 10 घंटे ही लोगों को दर्शन और पूजा की सुविधा दी जाएगी. सरकार के  निर्णय के अनुसार epass के जरिये प्रति घंटा सिर्फ 100 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए कतारबद्ध हो कर पूजा कराया जाएगा. इस तरह मात्र 1000 श्रद्धालु ही रोज पूजा अर्चना कर पाएंगे. फिलहाल दर्शन और पूजा की यह सुविधा सिर्फ 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को ही दी जा रही है..Jharkhanddarshan.nic.in  पर ऑनलाइन इंट्री कर epass बनाने के बाद ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.श्रद्धालुओं को क्यू काम्प्लेक्स फुट ओवरब्रिज से प्रवेश करा कर मंदिर भेजा जा रहा है. बाबा मंदिर में दर्शन और पूजा की सुविधा बहाल होने से पुरोहितों और श्रद्धालुओं में काफी खुशी है. श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ को स्पर्श कर अपनी मनोकामना मांग रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news