हेमंत सरकार के दमनकारी नीतियों का हर स्तर पर होगा विरोध : बाबूलाल

    हेमंत सरकार के दमनकारी नीतियों का हर स्तर पर होगा विरोध : बाबूलाल

    सरायकेला(SARAIKELA)-जिला के चांडिल प्रखंड के कांदरबेड़ा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत किया. बता दें कि रांची से जमशेदपुर जाने के दौरान कांदरबेड़ा चौक पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा के साथ बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया. बाबूलाल मरांडी जैसे ही पहुंचे कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद के नारे लगाए.

    बाबूलाल जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

    मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कांदरबेड़ा चौक पर स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान उन्होंने बीते दिनों रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर सरकार द्वारा किए गए लाठीचार्ज के मुद्दे पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन भाजपा जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी चाहे सरकार कितनी भी दमनकारी कृत्य क्यों ना अपना लें. साथ ही उन्होंने बताया कि वे जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सरदार, जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, दिग्विजय गोराई ,शिबू सिंह, सुबोध महतो समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

    रिपोर्ट:विकास कुमार,सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news