भाजपा नेता के हार्डकोक प्लांट पर पुलिस-प्रशासन का छापा, जांच जारी

    भाजपा नेता के हार्डकोक प्लांट पर पुलिस-प्रशासन का छापा, जांच जारी

    धनबाद(DHANBAD)-गोविंदपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता और झारखंड बंगाल के बड़े कोयला कारोबारियों में से एक शुमार मैनेजर राय के बरवा स्थित महादेव हार्डकोक पर खनन विभाग ने छापेमारी की. जिसमें एडीएम, एसडीएम, डीएमओ के अलावा जिले के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें. जिला प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी लगातार दो घंटों से जारी है.

    जिला डीसी के आदेश पर हुई छापेमारी

    बता दें कि स्थानीय थाना को बगैर सूचना दिए यह छापेमारी की गई. वहीं थाना प्रभारी के पहुंचने पर उन्हें प्लांट के अंदर जाने से भी रोक दिया गया. गौरतलब है कि मैनेजर राय के खिलाफ पिछले दिनों सीआईडी ने अवैध कोयला कारोबार के सिंडिकेट में शामिल होने से संबंधित रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ राज्य सरकार को भी दी गई थी. बता दें कि यह छापेमारी डीसी संदीप सिंह के आदेश पर की गई है. जिला खनन विभाग द्वारा मामले में अब तक अवैध कोयला बरामदगी की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

    रिपोर्ट:अभिषेक कुमार सिंह,धनबाद



    Related News