नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका

    नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका

    पलामू(PALAMU)-हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पथरा ओपी से करीब 7 किलोमीटर दूर बाघना गांव के सोरहर नदी के किनारे झाड़ी में फेंका हुआ युवती का शव बरामद हुआ है. बता दें कि शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में पाया गया था. साथ ही मृतका का चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था.

    ग्रामीणों ने खेत में देखा युवती का शव

    सुबह खेत में काम करने जा रहे किसानों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, ओपी प्रभारी अजय कुमार राय, एसआई सोनू कुमार दास, वरुण कुमार, एएसआई भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि शव पाए जाने के स्थान से खून लगा पत्थर और 100 मीटर दूर से एक सैंडल बरामद किया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि शव को देख ऐसा लग रहा है कि पहले गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गयी होगी और हत्या के बाद साथ साक्ष्य छिपाने के लिए पत्थर से चेहरा को कुचल दिया गया है. उन्होंने बताया कि झारखंड-बिहार का सीमावर्ती इलाका होने के कारण संभावना जताई की जा रही है कि दूसरी जगह की युवती के साथ गलत व्यवहार कर यहां लाकर उसे फेंक दिया गया. बता दें कि शव मिवने वाले जगह से बिहार की सीमा 6 किलोमीटर दूरी पर है. हालांकि युवती की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है. पुलिस द्वारा ग्रामीणों से संपर्क साधा गया है लेकिन शुरुआती छानबीन में किसी ने उसकी पहचान नहीं की है.

    रिपोर्ट:कृष्णा प्रसाद,हरिहरगंज/पलामू

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news