ब्रेकिंग - गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कतरास..गैंगवार में एक की मौत , दो अन्य को लगी गोली

    ब्रेकिंग - गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कतरास..गैंगवार में एक की मौत , दो अन्य को लगी गोली

    धनबाद के कतरास का राजस्थानी धर्मशाला इलाका गुरुवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अमन सिंह गैंग और अन्य अपराधियों के बीच गोली चली। गोलीबारी में दो घायल हो गए जबकि घटना में नीरज तिवारी की मौत हो गई है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर है।


    बताया जाता है कि धनबाद के कतरास का राजस्थानी धर्मशाला इलाका गुरुवार की रात पाैने नाै बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। रांची के होटवार जेल में बंद शूटर अमन सिंह गैंग के रौनक गुप्ता और अन्य अपराधियों के बीच गोली चली। गोलीबारी में तीन घायल हो गए। घायलों में राैनक गुप्ता, नीरज तिवारी और रोहित गुप्ता शामिल है। जिसमें से नीरज की मौत हो गई है ।राैनक हाल ही जेल से छूटा था। घायलों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही एसडीपीओ निशा मुर्मू ने पूरे घटनाक्रम पर कुछ भी कहने से बचती नज़र आयी साथ ही कहा कि अनुसंधान के बाद ही मामला साफ हो पायेगा।

    वही मृतक नीरज तिवारी के पिता ने  कहा की उसे उसके साथियों ने ही मारा है.. गैंगेस्टर अमन सिंह और रौनक गुप्ता की भूमिका संदिग्ध है । 

     

    फ़ाइल फ़ोटो - नीरज तिवारी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news