झरिया में पीडीएस अनाज की कालाबाजारी का धंधा जोरों पर, पुलिस ने 17 बोरा अवैध चावल किया ज़ब्त

    झरिया में पीडीएस अनाज की कालाबाजारी का धंधा जोरों पर, पुलिस ने 17 बोरा अवैध चावल किया ज़ब्त

    धनबाद (DHANBAD) के झरिया में इन दिनों  सरकारी अनाज की कालाबाजारी जम कर हो रही है. झरिया तीसरा थाना की पुलिस ने चावल से लोड एक वैन को पकड़ा है. वही इस संबंध में बताया जाता है कि तीसरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की ब्लू वैन में चावल लोड हो कर जा रहा है ,जिसका नंबर BR 17-0068 है. सूचना के आधार पर तीसरा थाना मोड़ के पास पुलिस ने वाहन में सवार एक व्यक्ति को धर दबोचा.जबकि एक मौक़े से भागने में सफल रहा. जानकारी के मुताबिक़ वाहन में कुल 17 बोरा चावला लोड था. वही गिरफ्तार युवक यूपी का निवासी  बताया जाता है. तीसरा पुलिस ने छापेमारी की सूचना एमओ को भी दिया ,इसके बाद धनबाद के एम ओ शिव शंकर सिंह तीसरा थाना पहुंचा कर अवैध चावल की जप्ती कर कार्रवाई में जुट गए है. बड़ी ख़बर ये है कि  अनाज तस्कर फर्जीवाड़ा के लिए गलत नम्बर का भी इस्तेमाल कर रहें है.जांच में वाहन में लगा नंबर भी फर्जी पाया गया है .और किसी अन्य  व्यक्ति के नाम पर निबंधित है। दूसरी ओर जब्त किया हुआ चावल मुन्ना बर्नवाल और विजय साव के पास पहुंच रहा था. जिसपर चावल तस्करी का मामला पहले से दर्ज है. एक माह पहले ही मुन्ना बर्नवाल के गोदाम में सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह  ने छापेमारी कर भारी मात्रा में चावल जप्त किया है. वावजूद सरकारी अनाज को लूटने वाले तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है.पूर्व के केस में अभी जमानत भी नहीं मिली तबतक खुले आम क्षेत्र में चावल तस्करी की धंधा शुरू कर दिए हैं.जानकारों की मानें तो पुलिस ,आपूर्ति विभाग और पीडीएस दुकानदार के मिलीभगत के बैगर इतना बड़ा रैकेट काम नहीं कर सकता.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news