राज्य में कुल एक्टिव मरीजों संख्या हुई 130, 16 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं

    राज्य में कुल एक्टिव मरीजों संख्या हुई 130,  16 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं

    झारखण्ड (JHARKHAND ) राज्य में कुल एक्टिव मरीजों संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही  है. विभाग के द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को कुल 12 संक्रमित पाए गए है. मंगलवार को 20 मरीज ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ  हुए हैं. विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक रांची से कुल 2 संक्रमित मरीज मिले हैं. 2 पॉजिटिव मरीज बोकारो से मिले.1 धनबाद  से.1 देवघर  से 1 गोड्डा  से मिले.3 पॉजिटिव मरीज जामताड़ा से मिले. वहीं सिमडेगा से 1 मरीज और वेस्ट सिंहभूम  से भी 1 संक्रमित पाए गए हैं .मंगलवार  को रिपोर्ट्स  के मुताबिक16 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं.राज्य का रिकवरी रेट  98. 48 प्रतिशत है.रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य का मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है.राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 130  हो गयी है.बता दें राज्य में 31अगस्त तक 1 करोड़ 33 लाख 77  हजार 6  सौ 31  कुल सैंपल का कलेक्शन किया गया है . जिसमे 1 करोड़ 33  लाख हजार 54 हजार 56 सैंपल का टेस्ट किया गया है.जिसमें अभी तक  कुल  3 लाख 47 हजार  8  सौ 67 संक्रमित पॉजिटिव मिले.1 करोड़ 30  लाख  6 हजार 1 सौ उनहत्तर  सैंपल  निगेटिव मिले हैं .राज्य में कुल 3  लाख 42  हजार 6 सौ 5  कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं.कोरोना संक्रमण से राज्य में रिपोर्ट्स  के मुताबिक अभी तक 5 हजार 1 सौ 32 मरीजों की जान गयी है. राज्य का 7 जिला कोरोना से मुक्त हो चूका है. सबसे अधिक एक्टिव मरीज राजधानी रांची में है.रांची में कुल  एक्टिव मरीज 80  हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news