बाघमारा के नदखुरकी में कोयला उठाव को लेकर चल रहा है विवाद, सीआईएसएफ के सामने ढुल्लू और जलेश्वर समर्थकों में हुई भिड़ंत

    बाघमारा के नदखुरकी में कोयला उठाव को लेकर चल रहा है विवाद, सीआईएसएफ के सामने ढुल्लू और जलेश्वर समर्थकों में हुई भिड़ंत

    धनबाद(DHANBAD) के बीसीसीएल ब्लॉक दो के नदखुरकी कोलियरी में विधायक ढुलू महतो और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के समर्थक कोयला उठाव को लेकर हुए आमने सामने नजर आए. देखते ही देखते मौके पर स्थित तनावपूर्ण बन गई. जलेश्वर महतो के समर्थक विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ काफी आक्रोशित हो गए. दोनों के समर्थकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई. विधायक ढुल्लू महतो भी समर्थकों के धक्का मुक्की में घिरे रहे और विधायक के साथ भी धक्का मुक्की की कोशिश की गई. जलेश्वर महतो के समर्थकों के आक्रोश के आगे विधायक को झुकना पड़ा.

    सीआईएसएफ के जवानों ने संभाला मोर्चा

    विधायक उल्टे पांव अपने समर्थकों के साथ निकल लिए. धक्का मुक्की के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाले रखा.सूचना मिलने के बाद बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. थोड़ी देर बाद बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू भी मौके पर पहुंची. बता दें कि फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

    मजदूरों की ताकत देख विधायक और उनके समर्थक लौटे उल्टे पांव

    मौके पर माले नेता बालदेव रजवार ने कहा कि विधायक और उसके समर्थक रंगदारी के लिए यहां पहुँचे थे. लेकिन मजदूरों ने अपनी ताकत दिखाई. जिसके बाद उन्हें उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा. वहीं जलेश्वर महतो ने कहा कि लोडिंग डंप पर विधायक अपना साम्राज्य स्थापित करना चाह रहे हैं. ना तो उनका डीओ लगा हुआ है और ना ही वह मजदूर है, फिर आखिर किस कारण वह लोडिंग डंप आकर परेशान करते हैं.

    लोडिंग कार्य में पहुंचाई जा रही हैं बाधा

    वहीं विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि बराबर पुलिस के द्वारा यहां काम करने वाले मजदूरों के ऊपर लाठीचार्ज किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा लोडिंग कार्य मे बाधा पहुंचाई जा रही है. जिसके लिए प्रशासन को कार्रवाई करने की मांग भी की गई हैं.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार,धनबाद

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news