पुलिस ने केरल के वैज्ञानिक की हत्या मामले का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    पुलिस ने केरल के वैज्ञानिक की हत्या मामले का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    गुमला(GUMLA) पुलिस ने घाघरा में हुए केरल के वैज्ञानिक की हत्या मामले का खुलासा कर लिया हैं. मामले में शामिल 4 लोगों में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया हैं, जिनके पास से हत्या में उपयोग किए गए हथियार के साथ ही पिस्टल भी बरामद हुआ है.

    लूटपाट की नियत से हत्या की घटना को दिया अंजाम

    गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप मौजूद केलाबागान में लंबे समय से काम कर रहे केरल से आए वैज्ञानिक सहित दो लोगों की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं. पुलिस ने मामले में शामिल मुख्य आरोपी आनंद तिग्गा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिले के एसपी ने बताया कि इन लोगों द्वारा लूटपाट की नियत से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल गोली और भुजाली बरामद किया है.

    डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनाकर की जा रही थी छापामारी

    कृषि वैज्ञानिक लोकेश और उसके सहयोगी एम देवा दासु की हत्या की घटना को 24 अगस्त को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद से ही पुलिस द्वारा डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापामारी की जा रही थी. एसपी ने इसे बहुत बड़ी सफलता बताई है. साथ ही एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले जिला में हुए भाई बहन की हत्या मामले का मुख्य आरोपी भी आनंद तिग्गा ही था. बता दें कि गुमला में केरल के वैज्ञानिक की हुई हत्या मामले को लेकर काफी भय का माहौल बना हुआ था. लेकिन पुलिस द्वारा पूरे मामले की खुलासा किए जाने के बाद इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार,गुमला

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news