17 साइबर अपराधी गिरफ्तार ,यूपीआई , ई -वॉलेट और कैशबैक का प्रलोभन के माध्यम से करते थे ठगी.

    17 साइबर अपराधी गिरफ्तार ,यूपीआई , ई -वॉलेट और कैशबैक का प्रलोभन के माध्यम से करते थे ठगी.

    देवघर(DEVGHAR) देवघर पुलिस द्वारा लगातार साईबर अपराधियों पर दबिश बनाने का ही नतीजा है की एक बार फिर इन अपराधियों के एक गैंग का उद्भेदन करने में सफलता मिली है.जिले के एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंडा,जसीडीह,सारवां और मोहनपुर थाना अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 17 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार अपराधी ग्राहकों से गेम ऐप्प  एटीएम कार्ड या केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर  उनके खाता से रक़म ट्रांसफर कर लेते थे. इतना ही नही बल्कि इनके द्वारा गूगल के विभिन्न रिमोट एक्सेस एप के जरीय और वर्चुअल प्राइवेट अकाउंट  बना कर दुबारा भी ठगी की जाती थी. जिसके बाद छापेमारी कर इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल फोन,44 सिम,5 एटीएम,12 पासबुक,2 चेकबुक और 1 लाख 30 हज़ार 8 सौ रुपिया नगद बरामद किए हैं.मामले की पूरी जानकारी देते हुए देवघर के मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से एक का आपराधिक इतिहास भी रहा है. फिलहाल गिरफ्तार साइबर अपराधियों से उनके गिरोह के बाकी सदस्यों की जानकारी ली जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news