धनबाद में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

    धनबाद में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

    धनबाद(DHANBAD) में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देते हुए 7 युवकों ने एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.  टुंडी थाने की  पुलिस ने जानकारी मिलते ही तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है .


    धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र में मंझीलीटांड गांव में युवती के साथ 19 अगस्त को आधा दर्जन युवकों ने पहले मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से फरार हो गये.  घटना के बाद बेहोश युवती को उसके घायल मित्र ने स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया. 24 अगस्त को  पीड़िता  ने थाने में शिकायत की है. द न्यूज़ पोस्ट से बात करते हुए पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

    सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला को देखते हुए धनबाद पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और घटना की तत्काल प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को उनके घर से  गिरफ्तार कर लिया और अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है .वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद 164 के तहत बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है.धनबाद पुलिस प्रवक्ता डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह,धनबाद

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news