बैधनाथधाम मंदिर खोलने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष धरना

    बैधनाथधाम मंदिर खोलने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष धरना


    देवघर ( DEOGHAR )
    सहित संताल परगना की चरमराई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए  आम लोगों द्वारा बाबा मंदिर खोलने की मांग तेज़ हो गई हैं.  इसी कड़ी में आज  समाज सेवी बाबा बलियासे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया.मौके पर प्रर्दशनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  से जल्द मंदिर खोलने की मांग की गई.  उपायुक्त को ज्ञापन भी  सौंपा गया . गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान प्रशासन द्वारा बाबा मंदिर में बाहरी व्यक्ति को  प्रवेश से  वर्जित रखा गया हैं.



    Related News