अफगानिस्तान मुद्दे पर रूसी राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच फोन पर हुई बात

    अफगानिस्तान मुद्दे पर रूसी राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच फोन पर हुई बात

    दिल्ली (DELHI ) - अफगानिस्तान इन दिनों संकट से गुजर रहा है.पूरी दुनिया की नजर अफगानिस्तान पर बनी हुई है. तालिबनियों के कब्जे के बाद अफगानिस्तान से पूरी दुनिया  के लोग अपने अपने वतन वापसी में लगे हुए हैं.इस संकट के बीच ही  रूस के राष्ट्रपति  ब्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से 45 मिनट तक फ़ोन पर  लंबी बात की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करके यह जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा ''अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम पर अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ विस्तृत और उपयोगी विचारों का आदान-प्रदान किया. हमने द्विपक्षीय एजेंडे के मुद्दों पर भी चर्चा की. जिसमें COVID-19 के खिलाफ भारत-रूस सहयोग शामिल है. हम महत्वपूर्ण मुद्दों पर करीबी परामर्श जारी रखने पर सहमत हुए''दोनों राष्ट्राध्यक्षों  ने अफगानिस्तान के मुद्दे पर चर्चा की है,मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक इस समय विश्व के सामने तालिबान की सरकार को मान्यता देने या नहीं देने जैसा प्रश्न आ खड़ा हुआ है कई देशों ने इसका खुलकर विरोध किया है. वहीं कुछ देशों ने इसके समर्थन की भी घोषणा की है. खबर आई थी कि तालिबान की चीन और पाकिस्तान के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठक भी हुई है.


    रिपोर्ट : रंजना कुमारी ,रांची ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news