15 लाख का इनामी माओवादी कमांडर आजाद गिरफ्तार, 30 पुलिस जवानों की हत्या का है आरोप

    15 लाख का इनामी माओवादी कमांडर आजाद  गिरफ्तार, 30 पुलिस जवानों की हत्या का है आरोप

    चतरा(CHATRA)-पुलिस को भाकपा माओवादी नक्सलियों के विरुद्ध जारी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.15 लाख का इनामी खूंखार और दुर्दांत रीजनल कमेटी सदस्य रमेश गंझू उर्फ अंकित उर्फ आजाद उर्फ हरिकेश को चतरा पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के बरवाडीह जंगल से गिरफ्तार कर लिया है. .बता दें कि चतरा, लातेहार, पलामू, गया और औरंगाबाद समेत झारखंड-बिहार के आधा दर्जन जिलों की पुलिस को इस ईनामी नक्सलियों की लंबे समय से तलाश थी.

    30 पुलिस जवानों की हत्या का  है आरोपी

    पुलिस के जवानों की हत्या कर पेट मे लैंडमाइंस लगाने का भी रहा है मास्टरमाइंड. आजाद के द्वारा 20 वर्षो में 30 से अधिक जवानों और ग्रामीणों को उतारा गया था मौत के घाट. झारखंड-बिहार के विभिन्न थानों में दर्ज है लगभग 45 से अधिक दुर्दांत मामले. गिरफ्तार नक्सली आजाद के पास से पुलिस ने लेवी का डेढ़ लाख रुपया नकद भी किया है बरामद. संगठन के साथ-साथ अफीम तस्करों के साथ मिलकर भी कर रहा था नक्सली आजाद.

    रिपोर्ट:संतोष कुमार,चतरा

    उतरी छोटानागपुर डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह मीडिया को जानकारी देते


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news