ट्रेलर की चपेट में आने से छात्रा की मौत , सडक जाम

    ट्रेलर की चपेट में आने से छात्रा की मौत , सडक जाम

    रामगढ ( RAMGARH)- के पतरातू क्षेत्र में स्कूल से अपने घर जा रही 10 वीं कक्षा की छात्रा की  ट्रेलर की चपेट में आने से  घटना स्थल  पर ही मौत हो गई.  बताते चलें कि पतरातू न्यू मार्केट के मध्य में ग्वार खटाल की रहने वाली नारायण यादव की बेटी पतरातू सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती थी. हर दिन की तरह बच्ची स्कूल की छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर के लिए निकली थी. इसी दौरान एक ट्रेलर की चपेट में आ गई. .घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी. जिसके बाद आक्रशित स्थानीय लोगों  ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम से परेशान लोगों ने पूरे मामले की सूचना पतरातू पुलिस को दी. पतरातू थाना प्रभारी शशि प्रकाश सदल बल के साथ घटनास्थल पर पँहुचे और भीड़ को समझा कर शांत करने की कोशिश की गई. जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आस्पताल भेजा.

    रिपोर्ट: गुड्डू पांडेय,पतरातू,रांची



    Related News