भारत का 21 साल का इंतजार खत्म, टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल..!

    भारत का 21 साल का इंतजार खत्म, टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल..!

    भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला मेडल दिला दिया है. चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है. भारोत्तोलन में भारत की तरफ से यह अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.जिसके बाद ओलंपिक में पदक जीतने पर उनकी इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है.टोक्यो ओलंपिक में चानू के जीत के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपि 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई. वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती. मीराबाई चानू का शानदार प्रदर्शन रहा और उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news