दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों के गहने बरामद, जानें कैसे प्लानिंग कर चोरी को देते थे अंजाम

    दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों के गहने बरामद, जानें कैसे प्लानिंग कर चोरी को देते थे अंजाम

    देवघर(DEOGHAR): देवघर में इन दिनों चोरों ने पुलिस की नींद खराब कर दी है. शायद ऐसा कोई दिन होगा, जब चोरों ने किसी भी घर को अपना निशाना नहीं बनाया होगा. 7 मई की देर रात नगर थाना क्षेत्र के बिलासी मोहल्ला में चोरों ने सच्चिदानंद चौधरी के घर में लाखों रुपए के कीमती चीज़ों की चोरी की घटना में शामिल 2 चोर को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से चोरी का लगभग 2 लाख का आभूषण बरामद हुआ है.

    चोर मोहल्ला के घरों में दिन में करते हैं रेकी

    गिरफ्तार चोर नितिन कुमार जिला के रिखिया थाना और सागर कुमार नगर थाना क्षेत्र के बिलासी का रहने वाला है. इन चोर अपने मोहल्ला और आस पास के क्षेत्र में सेफ घर की तलाश करते है. फिर उसकी रेकी कर रात में घटना को अंजाम देते हैं. चोरों की पहली प्राथमिकता बंद घर हुआ करता है. पिछले दिनों शादी विवाह का सीजन रहने की वजह से लोगो लोग घर बंद कर शादी में शामिल होने चले जाते थे. इधर घर के मालिक सपरिवार गायब उधर चोर उनके घर में हाथ साफ कर लेते थे.

    गिरफ्तार चोरों के पास से बरामद हुआ सामान

    देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने जब्त सामानों के बारे में बताया कि इनके पास लगभग 2 लाख का आभूषण बरामद किया है. फिलहाल पुलिस इसका आपराधिक इतिहास के साथ साथ इससे गहन पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news