दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, तेज़ गति बनी मौत का कारण

    दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, तेज़ गति बनी मौत का कारण

    लोहरदगा (LOHARDAGA):  लोहरदगा जिला के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई.  पहला मामला कैरो थाना क्षेत्र का है. यहां जतरा मेला देख कर लौट रहे तीन युवक भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी बड़गाई मुख्य मार्ग में वाहन की चपेट में आ गए. इससे गंभीर रूप से घायल रामदयाल उरांव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा मामला कुडू थाना क्षेत्र के सुकुमार गांव का है,जहां बाइक की चपेट में आने से दिलीप मुंडा उर्फ कुंदा मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों शवों का लोहरदगा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के पीछे की मूल वजह अनियंत्रित गति से वाहन चलाना बताया गया. सड़क दुर्घटना की मूल वजह आए दिन हाई स्पीड वाहन चालन है. पर्व के दौरान हुए हादसे की वजह से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है.

    झारखंड और भारत में क्या है आंकड़ा

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news