GUMLA NEWS : चोरी के नौ बाइक के साथ 2 गिरफ्तार, 2 की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी

    GUMLA NEWS : चोरी के नौ बाइक के साथ 2 गिरफ्तार, 2 की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी

    गुमला(GUMLA) : गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में सिसई पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना पर बघनी गांव से चोरी किए गए नौ बाइक के साथ चोरी में शामिल दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त शहनवाज अंसारी (23) व तेजारुल अंसारी (20) उसी गांव के हैं. वहीं, चोरी करने वाले दो मुख्य आरोपी बघनी गांव निवासी रकीम अंसारी (33) व साहब अंसारी (25) अभी पुलिस के गिरफ्त से दूर है. पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है.

    1 मोटर साईकिल के साथ कई फर्जी आरसी बुक बरामद

    घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने बघनी गांव निवासी शहनवाज अंसारी के घर छापेमारी कर एक हीरो होंडा ग्लैमर बाइक जेएच 03डी 4701 बरामद किया. शहनवाज को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात स्वीकार करते हुए चोरी में शामिल अन्य चोरों की पहचान बताई. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर रकीम अंसारी (33) के घर से 4, साहब अंसारी के घर से 3 व तेजारुल अंसारी के घर से 1 मोटर साइकिल के साथ कई फर्जी आरसी बुक बरामद किया है. तेजारुल अंसारी को भी पुलिस ने मौके पर हिरासत में लेने में कामयाब रही.

    फरार आरोपी पूर्व में भी हत्या के मामले में जा चुके हैं जेल

    एसडीपीओ ने बताया कि सभी बाइक में फर्जी नंबर लगाया गया है. साथ ही जिस कंपनी की बाइक होती थी उसी कंपनी के दूसरे बाइक का नंबर प्लेट लगाकर इनके द्वारा ग्राहक को बेच दिया जाता था. बाकी के फरार 2 आरोपी रकीम और साहब अंसारी पूर्व में हत्या के मामले में भी जेल जा चुके हैं. जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    रिपोर्ट:- सुशील, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news