1932 खातियान और ओबीसी आरक्षण पास होने पर बाबानगरी में राजद कार्यकर्ताओं ने मनायी होली-दिपावली

    1932 खातियान और ओबीसी आरक्षण पास होने पर बाबानगरी में राजद कार्यकर्ताओं ने मनायी होली-दिपावली

    देवघर ( DEOGHAR) -  हेमंत सरकार द्वारा 1932 का खतियान और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का मामला कैबिनेट से पास होने के बाद गठबंधन के नेताओं द्वारा जश्न मनाने का सिलसिला जारी है. आज देवघर में गठबंधन नेताओं ने होली और दीपावली मनाया. स्थानीय वीरकुंवर सिंह चौक से विशाल जुलुस निकालकर हेमंत कैबिनेट के निर्णय का जमकर स्वागत किया. जुलुस टावर चौक पर जा कर समाप्त हुई. टॉवर चौक पर गठबंधन के नेताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई और अबीर गुलाल उड़ाए गए. मिठाइयां भी लोगों के बीच बांटी गई. राजद नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,कांग्रेस जिलाध्यक्ष और 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष मुन्नम संजय,झामुमों जिलाध्यक्ष संजय शर्मा एवं अन्य ने हेमंत सरकार की जमकर तारीफ की.

    रिपोर्ट - रितूराज सिंहा , देवघर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news