मिर्जापुर की 17 वर्षीया बच्ची नंदन कानन एक्सप्रेस से हुई रेस्क्यू, सीडब्ल्यूसी ने परिजनों को सौंपा

    मिर्जापुर की 17 वर्षीया बच्ची नंदन कानन एक्सप्रेस से हुई रेस्क्यू, सीडब्ल्यूसी ने परिजनों को सौंपा

    धनबाद(DHANBAD)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र से 17 वर्षीया लड़की दो दिन पहले गायब हुई थी.  परिजन तलाश कर रहे थे.  लड़की प्लस टू उत्तीर्ण कर महिला कॉलेज में नामांकन कराई थी.  लड़की के एक निकट संबंधी ही उसे साथ लेकर जा रहे थे. ओडिशा के मंदिर घुमाने के बहाने निकले  थे.  हालांकि माता पिता को सूचना नहीं दी गई थी.  लड़के का क्या मकसद था, इसे लेकर आर पी एफ ने पूछताछ की. 
     
    मिर्जापुर सीडब्ल्यूसी से भी पूरे मामले की जाँच का अनुरोध 
     
    मिर्जापुर सीडब्ल्यूसी से भी पूरे मामले के  हर कोण  पर गौर करने का अनुरोध किया गया है.  लड़का वयस्क है.  उसने मोबाइल बंद रखी थी, इसीलिए परिजनों को अधिक संदेह हुआ.  आर पी एफ ने बीती रात नंदन कानन एक्सप्रेस से उसे रेस्क्यू किया.  परिजन भी देर शाम धनबाद पहुंचे, बच्ची की सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग की गई.  उसे परिजनों को सौंप दिया गया तथा बालिका के हित में केस को मिर्जापुर सीडब्ल्यूसी में ट्रांसफर किया गया है. सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन उत्तम मुखर्जी ने बताया कि पूरे मामले से  मिर्जापुर प्रशासन को  अवगत करा दिया गया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News