धनबाद शहर में हटेंगे अतिकमण-  जिला सड़क सुरक्षा नई समिति की बैठक में DC संदीप सिंह ने दिया निर्देश

    धनबाद शहर में हटेंगे अतिकमण-  जिला सड़क सुरक्षा नई समिति की बैठक में DC संदीप सिंह ने दिया निर्देश

    धनबाद(DHANBAD):   डीसी  संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा की नई समिति की समाहरलय सभागार में हुई बैठक में 2022 पिछले जनवरी से अब तक हुई मेजर सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई. उसे रोकने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश अधिकारियों को दिए गए. डीसी ने सड़क सुरक्षा के उल्लंघन के लिए सड़कों के किनारे अतिक्रमण को प्रमुख कारण बताया है. अधिकारियों को उन दुर्घटनास्थलों को चिन्हित कर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर अब जिला सड़क सुरक्षा समिति का अध्यक्ष जिला उपायुक्त को बना दिया गया है. इसके तहत अब समिति की नई कार्यकारिणी भी तैयार कर दी गई है. 

    ये भी पढ़ें:

    प्रेम में पगलाए युवक ने प्रेमिका और उसके भाई को हथौड़ा से पीट'कर मा'र डाला, जख्मी मां रिम्स में भर्ती

    अतिक्रमण से बढ़ी सड़क दुर्घटना

    डीसी ने सड़क सुरक्षा में लगी सभी एजेंसियों को सड़क दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा और इसके तहत अवैध रुप से बने कट्स को जल्द से जल्द बंद करने का निर्देश दिया गया. सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद यह माना कि सड़कों पर अतिक्रमण होने से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं. खासकर शहरी क्षेत्रों के सिटी सेंटर, बैंकमोड़ के साथ- साथ जीटी रोड के बाजारों वाले इलाके मसलन बरवाअड्डा, गोविंदपुर और निरसा बाजार में सड़कों का अत्यधिक अतिक्रमण कर लिया गया है. जिसके कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं. डीसी ने उपस्थित अभियंताओं को ऐसे पैचेज को चिन्हित कर उसे जल्द से जल्द हटाने का निर्देश भी दिया है.

     

    झारखंड और भारत में क्या है आंकड़ा

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी। जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं।

    रिपोर्ट- प्रकाश, धनबाद

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news