रोचक होगा मांडर विधानसभा चुनाव का मुकाबला, 23 जून को मतदान
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
रांची(RANCHI): मांडर विधानसभा का उपचुनाव रोचक होगा. 23 जून को लगभग 3.5 लाख मतदाता अपने विधायक का चुनाव करेंगे. चुनाव मैदान में 14 प्रत्याशी हैं. मुकाबला त्रिकोणीय होने के पूरे आसार हैं. झारखंड में एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव का मतदान होने जा रहा है. प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी पूरी हो गई है. मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्वी पूरी सुरक्षा के साथ रवाना हो गए हैं.
इन सभी के बीच मुकाबला
मुख्य मुकाबला कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की, भाजपा की गंगोत्री कुजूर और AIMIM समर्थित देव कुमार धान के बीच बताया जा रहा है. देव कुमार धान की अच्छी पकड़ है और ओवैसी की पार्टी के समर्थन से कांग्रेस को अधिक नुकसान होने की आशंका है. सरना आदिवासी के वोट से भाजपा और कॉन्ग्रेस दोनों को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा मुस्लिम मतदाताओं का डायवर्जन कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं इसका लाभ भाजपा को हो सकता है. AIMIM की चुनावी सभा में जिस प्रकार से भीड़ उमड़ी, उससे यह लगता है कि देव कुमार धान प्रभाव डाल सकते हैं. भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर का कहना है कि उसने जो काम किया है अपने क्षेत्र में, जनता उसे जानती है इसलिए वहीं जीतेगी.
यह भी पढ़ें:
झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार
शिल्पी नेहा तिर्की जीत के प्रति आश्वस्त
कांग्रेस की प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की पिता बंधु तिर्की के प्रभाव और सत्तारूढ़ दलों के समर्थन से जीत के प्रति आश्वस्त हैं. देव कुमार धान के नजदीकी नेता कहते हैं कि सरना आदिवासी, मुस्लिम मतदाता के अलावा गैर आदिवासी भी उन्हें समर्थन देंगे. राजनीतिक समझ रखने वालों का कहना है कि देव कुमार धान का परफॉर्मेंस भाजपा और कांग्रेस की किस्मत पर असर डाल सकते हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने निष्पक्ष और स्वच्छ मतदान कराए जाने की तैयारी का दावा किया है.
4+