मांडर उपचुनाव: दो दिन बाद होनी है वोटिंग, जानिये क्या है जिला प्रशासन की तैयारी

    मांडर उपचुनाव: दो दिन बाद होनी है वोटिंग, जानिये क्या है जिला प्रशासन की तैयारी

    रांची (RANCHI):  मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान होना है. जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. उपचुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों में तैयारी कर ली गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची छवि रंजन ने आज सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया. इस दौरान मांडर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग, एनडीसी केके अग्रवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची डॉक्टर प्रभात शंकर उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें:

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध क्या कह दिया 

    पांच प्रखंडों के लिए पोलिंग पार्टियों को किया जाएगा रवाना

    डीसी छवि रंजन ने पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली मतदान सामग्री के बनाए गए पैकेट की औचक जांच की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पोलिंग पार्टियों को बुधवार  22 जून को रवाना किया जाना है. मोरहाबादी में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मांडर विधानसभा के सभी पाँच प्रखंडों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news