जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव: 22 जून को DC कार्यालय में होगा मतदान, शाम तक परिणाम भी


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): गांव की सरकार बनने के बाद अब जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 22 जून को उपायुक्त कार्यालय में चुनाव होना है. उसी दिन सुबह 10:00 बजे सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्य को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उधर कयास लगाए जा रहा है कि भाजपा के जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं वह अध्यक्ष पद पर बाजी मार सकते हैं.
चुनाव के परिणाम होगा दिलचस्प
अब देखने वाली बात यह होगी कि चुनाव का परिणाम क्या आता है. फिलहाल अध्यक्ष पद के दावेदार सभी जिला परिषद सदस्य से गुफ्तगू करते नजर आ रहे हैं. उधर 22 तारीख के दोपहर 2:00 बजे तक अध्यक्ष और और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी और कुछ ही देर में परिणाम भी घोषित हो जाएगा. हालांकि यह जानकारी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी हैं.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+