झारखंड प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव को लेकर धनबाद में हलचल

    झारखंड प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव को लेकर धनबाद में हलचल

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन की  सभा अग्रसेन भवन, हीरापुर में हुई.   झारखंड प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रांची से बसंत मित्तल उपस्थित हुए.   उन्होंने कहा कि  उनका मुख्य उद्देश्य पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने का है.  पूरे झारखंड में 200 शाखाओं के साथ 10,000 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य लेकर प्रत्येक  व्यक्तियों को सम्मेलन से जोड़कर उन्हें राजनीति के क्षेत्र में भी आगे लाना है.  साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मैं इस बार चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनता हूं तो अगला अध्यक्ष कोयलांचल की धरती से होगा.

    कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र तुलसियान ने की , संचालन जितेंद्र अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन आरबी गोयल ने किया.  आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से किशन वीरू शंघाई, सज्जन खरकिया, सुरेश खेतान, शंकरलाल बुधिया ,पुरुषोत्तम अग्रवाल ,प्रदीप अग्रवाल, रमेश  रिटोलिया, सुभाष पटवारी ,रवि शंकर जी शर्मा ,भगवती मोदी ,लोधा जी  के साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news