CM हेमंत सोरेन पहुंचे राजभवन, जानिये एक घंटे तक राज्यपाल से किन-किन विषयों पर की बातचीत

    CM हेमंत सोरेन पहुंचे राजभवन,   जानिये एक घंटे तक राज्यपाल से किन-किन विषयों पर की बातचीत

    रांची(RANCHI): राज्यपाल रमेश बैस मिलने सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे. उन्होंने राज्यपाल को मेन रोड में हुई हिंसा के बाद उठाए गए कदम की चर्चा की. उन्होंने उपद्रव करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके ऊपर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. रांची जिला प्रशासन के द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी दी. प्रदेश के अन्य स्थानों पर अपराधिक घटनाओं के संबंध में भी पुलिस द्वारा उठाए गए कदम की भी जानकारी राज्यपाल को दी. राज्यपाल ने राज्य के विश्वविद्यालयों में खाली कुलपति और प्रति कुलपति की नियुक्ति के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विचार विमर्श किया. इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम की भी संक्षिप्त जानकारी दी.

    यह भी पढ़ें: 

    ओवैसी पहुंचे रांची, बिरसा एयरपोर्ट पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे -आरोप

    विश्वविद्यालयों के संबंध में भी हुआ संवाद

    राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मध्य लगभग एक घंटा तक बातचीत हुई. इस दौरान राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति के संदर्भ में चर्चा हुई. राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया. विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news