जैनियो का पंचकल्यानक महा महोत्सव आज धनबाद में शुरू

    जैनियो का पंचकल्यानक महा महोत्सव आज धनबाद में शुरू

    धनबाद (DHANBAD): जैनियो का पंचकल्यानक महा महोत्सव भव्य शोभायात्रा घटयात्रा के साथ आज प्रारम्भ हो गई. प्रातः 5.30 बजे भगवान के अभिषेक के बाद भव्य शोभा यात्रा निकली , जिसमें सभी महापात्र इंद्र और इंद्राणी रथों पर चल रहे थे.  लगभग 100 महिलाएं मंदिर से कलशों में जल लेकर घटयात्रा में शामिल हुई. पूरी शोभा यात्रा दो किलोमीटर का चक्कर लगा कर पंडाल में पहुंची. 

    आज प्रथम दिन था झंडारोहण का कार्यक्रम, दुर्गापुर से आये धर्म प्रेमी अनिल जैन और उनके परिवार ने किया. उसके  बाद मंडप का उद्धाटन संदीप जैन और उनके परिवार ने किया. पंडाल में पुनः भगवान का अभिषेक हुआ, फिर गुरुवर प्रमाण सागर जी महाराज जी ने प्रवचन दिया. आज उन्होंने पंचकल्यानक क्यो किया जाता है ,इस पर अपनी बात बताई.  उन्होंने कहा मूर्ति को पाषाण से भगवान बनाने की प्रक्रिया है. उन्होने यह भी कहा इस पंच कल्याणक मेंजिस प्रकार मूर्ति पाषाण से भगवान बनते  है, उसी प्रकार जो इस कार्यक्रम में भाग ले रहे है, उन्हें भी मानव से महामानव बनने का प्रयास करना चाहिए. आज संध्या 4 बजे शंका समाधान होगा और इसके बाद महा आरती का कार्यक्रम है. आज महेंद्र -पुष्पा पांड्या परिवार को यह सौभाग्य मिला है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news