इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, UP से नाबालिग से शादी करने पहुंचा झारखंड, जानिए फिर क्या हुआ कि पहुंच गया थाना

    इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार,  UP से नाबालिग से शादी करने पहुंचा झारखंड, जानिए फिर क्या हुआ कि पहुंच गया थाना

    लोहरदगा (LOHARDAGA): कहा जाता है कि प्यार में लोग अक्सर सरहद भी पार कर लेते हैं. प्यार करने वाले न दूरी देखते हैं और न ही हदे तौलते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है लोहरदगा के शहरी क्षेत्र बरवा टोली से. इस घटना को देख स्थानीय सकते में है. यहां की रहने वाली एक नाबालिग युवती को इंस्टाग्राम (instagram) पर उत्तर प्रदेश के युवक से पहले तो दोस्ती हुई फिर प्यार. मोहब्बत में दिवाना हुआ युवक सीधे फ्लाइट से लोहरदगा पहुंचा और नाबालिग युवती की मांग सिंदूर से भर दिया. फिर क्या था, प्यार के दुश्मन बने समाज ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

    यह भी पढ़ें:

    अश्ली'ल वीडियो दिखाकर बच्चियों के कपड़े उतार करता था छेड़खानी, स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार 

    क्या है मामला

    लोहरदगा की बरवाटोली में खूंटी कर्रा की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में रहती है.  उसकी 15 वर्षीय बेटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फरहान खान नामक युवक के संपर्क में आई. युवक उत्तरप्रदेश फैजाबाद अयोध्या का रहने वाला है. इसकी उम्र 18 साल है. युवक नाबालिग से बात कर झारखंड आया और लड़की के घर कर्रा जिला खूंटी उससे मिलने पहुंचा. इसके बाद लड़की की मां को अपना नाम हीर सिंह बताकर लगातार 25 दिनों तक युवती के घर में ही रहा. इस दौरान वह नाबालिग पर ऊपर उत्तर प्रदेश जाने का दबाव बनाता रहा. ऐसे में एक दिन दोनों ने शादी करने का फैसला किया. दोनों महादेव मण्डा पहुंचे. शादी के लिए पंडा को अपना नाम विशाल कुमार बताया और युवती से शादी कर ली. बता दें कि युवक एक सामान्य परिवार से है और रोजी रोटी के लिए उत्तर प्रदेश में ही रह कर एक कपड़े के दुकान में काम करता है.

    भाजपा ने जतायी लव जिहाद की आशंका

    शक पर स्थानीय ग्रामीण और हिंदू संगठन के लोगों ने दोनों से पूछताछ की. तब जाकर सभी के सामने सारा सच आया. इसके बाद लोहरदगा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग युवती के साछ युवक को थाना लेकर गई. मामले की जानकारी लड़की की मां को दी गई. थाने पहुंचे लड़की के परिजनों ने मामला दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की. वहीं हिंदू संगठन ने लव जिहाद की आशंका जताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही जो संगठन लव जिहाद के लिए फंडिंग करते हैं, उन्हें बेनकाब कर कार्रवाई करने की भी मांग की है.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news