धनबाद(DHANBAD): आज जोरापोखर थाना क्षेत्र के फूसबंगला में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचल दिया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बाइक क्षतिग्रस्त हो गया, सड़क खून से सन गया. इससे आक्रोशित लोगों ने फुसबंगला में झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मृतक का नाम समीर मेहता है जो भौरा का रहनेवाला था. घटना की सूचना पर जोरापोखर पुलिस मौके पर पहुंची.
ये भी पढ़ें:
मनचले ने सरेआम पकड़ा महिला का हाथ, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
लोग कर रहे है झरिया-सिंदरी मार्ग पर हाइवा परिचालन बंद की मांग
लोगों की मांग है कि झरिया-सिंदरी मार्ग पर हाइवा परिचालन बंद हो. गौरतलब है कि 10 दिन के अंदर में ही फुसबंग्ला में हाईवा से दूसरी मौत की घटना हुई है. दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उठाकर अपने कब्जे में ले लिया. लेकिन स्थानीय आक्रोशित लोगों ने बार-बार हो रही दुर्घटना को लेकर सड़क जाम कर दिया और झरिया-सिंदरी मार्ग पर हाईवा परिचालन बंद करने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि हाईवा चालक अनट्रेंड होते हैं जिससे दुर्घटनाएं होती है और लोगों की जान चली जाती है.
रिपोर्ट: शौकत खान, धनबाद
Thenewspost - Jharkhand
4+

