दुमका ( DUMKA) - समाहरणालय स्थित डीसी कक्ष में आग लग गई. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. गनीमत थी कि घटना के वक्त डीसी रविशंकर शुक्ला अपने चेंबर में नहीं थे. समाहरणालय कर्मी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और अपने वरीय अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम समाहरणालय पहुंची. तब तक फायर डिस्टिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था. जिस तरह एक बड़ा हादसा टल गया.


