Breaking: कोर्ट परिसर में दिन-दहाड़े गूंजी गो'लियां, पुलिस की सुरक्षा में कैदी को मा'र डाला

    Breaking: कोर्ट परिसर में दिन-दहाड़े गूंजी गो'लियां, पुलिस की सुरक्षा में कैदी को मा'र डाला

    देवघर(DEOGHAR): जिले में अपराधियों को पुलिस और प्रशासन का बिल्कुल भी डर नहीं रहा. इसका जीता-जागता सबूत आज देवघर कोर्ट परिसर में देखने को मिला, जब पूरा कोर्ट परिसर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजने लगा. अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने पुलिस अभिरक्षा में ही विचाराधीन क़ैदी को गोली मार दी. अपराधियों ने कैदी के सीने और सिर में गोली मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद ही अपराधी फरार हो गए. जैसे ही इस घटना की सूचना मिली पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए हैं.  

    ये भी पढ़ें:

    झरिया में घर का दरवाजा खटखटाया, और कर दी फाय'रिंग- सामान बटोर कर चलते बने

    बिहार पुलिस युवक को लेकर आई थी देवघर कोर्ट

    बता दें कि एक केस के सिलसिले में बिहार पुलिस बिहटा बसोड़ा से अमित कुमार सिंह को देवघर कोर्ट लेकर आई थी. इस दौरान उसकी सुरक्षा में काफी पुलिस वाले भी तैनात थे. फिर भी अपराधियों ने सबके बीच युवक को गोली मारी है. इससे पूरे कोर्ट परिसर में डर का माहौल छा गया है. इस घटना के बारे में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अमर सिंह ने कहा कि देवघर सिविल कोर्ट में गोलीबारी की घटना पहली बार हुई है. इससे यहां के अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में डर का माहौल छाया हुआ है. कोर्ट परिसर में जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है वह लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news