झरिया में घर का दरवाजा खटखटाया, और कर दी फाय'रिंग- सामान बटोर कर चलते बने


धनबाद(DHANBAD): झरिया के चौथाई कुल्ही में शुक्रवार की देर रात को चार-पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने महिला पर फायरिंग कर दी और सामान बटोर कर चलते बने. फायरिंग की आवाज सुनकर जब घर के लोग उठे तो अपने को घिरते देख अपराधी भाग निकले. यह घटना देर रात 12:00 से 1:00 के बीच की बताई जा रही है. चौथाई कुल्ही धर्मनगर के रहने वाले सुनील प्रसाद की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि चार से पांच की संख्या में पहुंचे कुछ लोग घर का दरवाजा खटखटाया, उस समय बाकी लोगों उपरी तले पर सो रहे थे.
इसे भी पढ़ें:
घर से चुराई कार, आगे ले जार कर दिया आग के हवाले
वह नीचे अपने बेटे के साथ थी. जैसे ही दरवाजा खोला अपराधियों ने हमला कर दिया और कपड़े से उनके मुंह को दबा दिया. और मारपीट करने लगे. वह बेसुध होकर गिर पड़ी. उसके बाद उनके गले की चेन, कान की बाली, अलमीरा में रखे सामान लेकर चलते बने. जब वह हल्ला करने की कोशिश की तो फायरिंग की गई ,जो,कि संजोग से पलंग पर लगी और उनकी जान बच गई. घटना की सूचना झरिया पुलिस को दे दी गई है.
4+