जी हां! यह है धनबाद- यहां चोरी करने के बाद फूं'क दी जाती है कार 

    जी हां! यह है धनबाद- यहां चोरी करने के बाद फूं'क दी जाती है कार

    धनबाद (DHANBAD): जी हां, यह है धनबाद. यहां अपराधी हैं मस्त. एटीएम उखाड़ कर ले जाने की बात हो या घर में चोरी-डकैती करने की या फिर रंगदारी वसूलने की, यह सब अपराधियों के लिए चुटकी का खेल बनता जा रहा है.  एक गैंग खत्म करने का दावा पुलिस करती है, तब तक दूसरा गैंग तैयार हो जाता है.  तोपचाची में शुक्रवार की रात एक ऐसी घटना घटी है, जिसे जान-सुनकर सभी हैरान परेशान हैं.

    यह भी पढ़ें: 

    रेलवे के किस फैसले से देश के युवा निराश हो रहे है..

    अपराधियों ने घर के गराज के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर कार की चोरी की फिर कुछ दूर जाकर उसको आग के हवाले कर दिया.  कार पूरी तरह से राख हो गई है.  यह घटना तोपचांची थाना क्षेत्र के चेता रोड की है.  कार मिश्रा कॉलोनी निवासी अनिल मिश्रा की है.  इस संबंध में भुक्त भोगी ने हरिहरपुर पुलिस को सूचना दे दी है.  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  भुक्तभोगी का कहना है कि अपराधियों ने दीवार फांद कर आंगन में प्रवेश किया और फिर गराज के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कार लेकर गए और एक सुनसान जगह पर कार को आग के हवाले कर दिया.  


    रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद 



    Related News