JHARKHAND के 16 जिलों में कौन बना अध्यक्ष और किस दल ने बाजी मारी, पढिए ये खबर
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
रांची(RANCHI): इन दिनों जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर राज्य के कई जिलों में सियासी सरगर्मी रही. जीत के लिए हार प्रत्याशी, उसके समर्थक और समर्थित दल ने हर प्रकार के हथकंडों का इस्तेमाल किया. सूबे के 16 जिलों में कौन बना अध्यक्ष और किस दल ने बाजी मारी, चलिये इस खबर में इसकी पड़ताल करते हैं.
कौन किस दल से जीता
अध्यक्ष पद के लिए किस दल का प्रत्याशी किस जिला से जीता, विस्तार से जानिये. धनबाद से शारदा देवी, लातेहार से पूनम देवी, गुमला से किरनबाला बाड़ा, बोकारो से सुनीता देवी और गोड्डा से बेबी देवी विजयी रही हैं. इन्हें भाजपा का समर्थक बताया गया है. झामुमो की ओर से दुमका से जॉयस बेसरा, साहेबगंज से मोनिका किस्कु, प. सिंहभूम से लक्ष्मी सुरेन, खूंटी से मसीह गुड़िया, सरायकेला-खरसवां से सोनाराम बोदरा और गढ़वा से शांति देवी को जीत मिली. राजद से चतरा में ममता कुमारी, कोडरमा रामधन यादव और देवघर में किरण कुमारी ने जिप अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. आजसू और कांग्रेस को एक-एक जिले से संतोष करना पड़ा. आजसू की सुद्धा देवी रामगढ़ से, तो सिमडेगा से कांग्रेस की रोज प्रतिमा सोरेन को ताज मिला.
यह भी पढ़ें:
झारखंड के 5 हज़ार शक्ति केंद्रों पर होगा योग का संगम
अब 8 जिलों में होगा चुनाव
बता दें कि 16 जिलों में मुखिया के अलावा पंचायतों के वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य और जिला परिषद के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं. 4345 पंचायत में मुखिया प्रत्यक्ष मतों से और लगभग आधे मुखिया निर्विरोध चुने गए हैं. चुनाव प्रक्रिया के बाद जिला परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अधिक सियासत हुई. सांसद विधायक और मंत्रियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जिला परिषद के चुनाव में पूरा जोर आजमाइश की है. अब 8 जिलों में चुनाव होने हैं.
4+