अग्निपथ: विरोध में High-Way जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    अग्निपथ: विरोध में High-Way जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    गिरिडीह(GIRIDIH): रिमझिम बारिश के बीच सेना के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को दिल्ली-कोलकाता NH 2 हाईवे को डुमरी के सिमरा डीह के पास जाम कर दिया. डुमरी अनुमंडल पुलिस प्रशासन जब वहां पहुंचk तब जाम का कारण पूछा, लेकिन किसी ने कोई उत्तर नहीं दिया. प्रशासन ने जाम हटाने को कहा, लेकिन लोग नहीं उठे. तब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसके कारण भगदड़ मची और सभी को खदेड़ कर एनएच 2 में लगे लंबे जाम को हटाया गया. फिलहाल, एनएच 2 में डुमरी पुलिस प्रशासन द्वारा चौकसी बरती जा रही है. जगह-जगह पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे.

    ये भी पढ़ें:

    चुनाव आयोग ने की सरकार से अपील, एक प्रत्याशी के एक से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने को करें बैन

    समझने पर नहीं समझे तब किया लाठीचार्ज

    इस संबंध में डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने कहा है कि कुछ लोग डुमरी के सिमराडीह मोड़ स्थित एनएच 2 में प्रदर्शन कर रहे थे. इससे जाम लग गया था. इसकी सूचना पर जब हम लोग यहां पहुंचे. मगर कोई प्रदर्शनकारी बात करने के लिए आगे नहीं आया. उन्हें जाम हटाने के लिए समझाया भी गया. मगर, वे समझने के लिए तैयार नहीं थे. तब बाध्य होकर उन पर लाठीचार्ज किया गया और एनएच 2 पर लगे जाम को हटाया गया. फिलहाल, आंदोलनकारियों को खदेड़ दिया गया है और एनएच 2 पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है.  

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह  



    Related News