CHAIBASA: Flipkart कार्यालय में लाखों की चोरी, 2 लाख के साथ कर्मी गिरफ्तार

    CHAIBASA:  Flipkart कार्यालय में लाखों की चोरी, 2 लाख के साथ कर्मी गिरफ्तार

    चाईबासा (CHAIBASA): चक्रधरपुर थाना के रामचन्द्रपुर गांव स्थित फिलिपकाट (Flipkart) कार्यलय से 12 जून की रात छह लाख रुपए की चोरी हुई थी. चोरों ने सिर्फ पैसों पर ही नहीं कार्यलय में लगे सीसीटीवी के डीवीआर बॉक्स  पर भी अपना हाथ साफ किया. फिर क्या था, उक्त कंपनी के कर्मी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुट गई. बहरहाल पुलिस ने चोरों की धर-पकड़ कर सभी अभियुक्त को जेल भेज दिया है.

    इसे भी पढ़ें:

    धनबाद में अब रात का इंतजार नहीं करते चोर, दिन-दहाड़े कर लेते हैं लूट

    स्वीकारोक्ति बयान

    बता दें कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर उसी कंपनी में कार्यरत अमित कुमार प्रधान को थाने ले गई और उनसे पूछताछ प्रारंभ किया. पूछताछ के दौरान अमित कुमार प्रधान ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कंपनी के ऑफिस में खुद चोरी करने की बात स्वीकार किया. अमित प्रधान की निशानदेही पर पुलिस द्वारा कंपनी ऑफिस से चोरी किए गए 2,26020 ( दो लाख छब्बीस हजार बीस रुपया ) बरामद किया गया.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news